Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

प्रदेश में 51 हजार करोड़ से विशेष ऋण प्रवाह अभियान के लिए लगेंगे मेले

  • अध्यक्ष टास्क फोर्स एवं महानिदेशक संस्थागत वित्त ने मेरठ मंडल के अग्रणी जिला प्रबंधकों क्षेत्रीय प्रबंधक प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के साथ की समीक्षा बैठक

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सर्किट हाउस में अध्यक्ष टास्क फोर्स एवं महानिदेशक संस्थागत वित्त उत्तर प्रदेश सरकार शिव सिंह यादव ने मेरठ मंडल के अग्रणी जिला प्रबंधकों एवं क्षेत्रीय प्रबंधक प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें मुख्यमंत्री की ओर से निर्धारित प्रदेश में छह माह के लिए विशेष ऋण प्रवाह अभियान के अंतर्गत बैंकों के माध्यम से 51 हजार करोड़ के ऋण वितरण कराए जाने के निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप ऋण वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस संबंध में उन्होंने समीक्षा करते हुए पाया कि मेरठ में सीडी रेशो 53 प्रतिशत है। आगामी पांच वर्षों में इसे बढ़ाकर 90 प्रतिशत करने का लक्ष्य दिया गया। मुख्यमंत्री की ओर से निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए बैंक अधिकारियों को ऋण मेलों का आयोजन करने के निर्देश दिए गए। किसानों की आय दोगुनी करने की सरकार की योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए कार्य करने पर बल दिया गया।

इसके लिए कृषि उत्पादों का निर्यात करने वाली योजनाओं को प्रोत्साहित करते हुए अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही शहरी और ग्रामीण युवाओं को रोजगार के लिए ऋण दिए जाने और पीएम रोजगार योजना के अंतर्गत 10 हजार रुपये और अधिक के ऋण उपलब्ध कराने, जीवन बीमा को प्रोत्साहित करने पर बल दिया गया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश वित्तीय अधिष्ठानों में जमाकर्ता हित संरक्षण अधिनियम-2016 के सफल क्रियान्वन के लिए मेरठ मंडल के सभी जनपदों के नोडल अधिकारियों (अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व तथा अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) के साथ भी समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मेरठ मंडल के समस्त अग्रणी जिला प्रबंधक, क्षेत्रीय प्रबंधक, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक , अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व तथा अपर पुलिस अधीक्षक(अपराध) उपस्थित रहे।

सप्ताह में दो दिन बनेंगे यूनिक आईडी कार्ड

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि भारत सरकार की दिव्यांगजन हेतु यूनिक आईडी कार्ड (विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र) बनाने के लिए जिला अस्पताल परिसर में महिला अस्पताल के पुराने भवन में प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को विशेष कैम्पों का आयोजन किया जाएगा।

अनिल कुमार ने बताया कि इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बैठक में फ्रेश आवेदन पत्रों एवं डिजिटाइजेशन आवेदन पत्रों की पेन्डेन्सी समाप्त करने पर जोर दिया गया। तय किया गया कि दिव्यांगजन के लिए फ्रेश आवेदन के विपरित यूनिक आईडी कार्ड बनाये जाने का काम सप्ताह में दो दिन सोमवार तथा शुक्रवार को किया जाएगा।

इसके लिए प्यारेलाल शर्मा जिला चिकित्सालय के महिला चिकित्सालय के पुराने भवन में विशेष कैम्प आयोजित करने पर सहमति बनी है। इसके उपरांत यूनिक आईडी कार्ड की पेन्डेन्सी समाप्त हो सकेगी। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अनिल कुमार ने दिव्यांग प्रमाण पत्र/यूनिक आईडी कार्ड के लिए आवेदन करने वाले दिव्यांगजनों से आवेदन की प्रति, आधार कार्ड, दिव्यांगता दर्शाता हुआ फोटो लेकर सोमवार तथा शुक्रवार को निर्धारित स्थल पहुंचकर कार्ड बनवाने को कहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img