Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

किसान आंदोलन को कुचलने के लिए हो रहे फर्जी मुकदमे: पंकज

  • 9 फरवरी को जनपद में कांग्रेस पार्टी के बड़े कार्यक्रम की घोषणा

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पंकज मलिक ने कहा कि सरकार किसानों तथा राजनैतिक पार्टियों के लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर आन्दोलनों को कुचलने का काम कर रही है, लेकिन कांग्रेस का हर कार्यकर्ता देश के लिए कुर्बानी देने के लिए तैयार खड़ा है। उन्होने कहा कि संगठन सृजन अभियान के अन्तर्गत आगामी 9 फरवरी को जिले में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर किसानों, ग्रामीणों तथा नौजवानों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया जाएगा।

गुरूवार को शहर के करनाल रोड स्थित एमएस फार्म में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमैटी की एक बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राष्टÑीय सचिव सचिन नायक व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमैटी के उपाध्यक्ष पंकज मलिक ने संगठन की मजबूती व कांग्रेस के विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष पंकज मलिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन सृजन अभियान चलाया गया है, जिसके अन्तर्गत कांग्रेस पदाधिकारी गांव गांव व शहर शहर जाकर ग्रामीणों, युवाओं तथा किसानों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत करा रहे है।

कांग्रेस में अधिक से अधिक लोगों को जोडने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होने कहा कि केन्द्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार देश के लोगों को डराकर राजनीति करने का काम रही है। उन्होने कहा कि आगामी 9 फरवरी को जिले में संगठन सृजन अभियान के अन्तर्गत एक बडा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भाग लेगे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, सुल्तान सिंह, पवन कंसल, रामकिशोर पारचा, श्यामलाल शर्मा, अरविन्द झंझोट, देशबंधु, मनव्वर पंवार, राशिद मलिक, अब्दुल हफीज, मुस्तकीम, प्रवीन तरार, सलमान, अरविन्द, सुरेन्द्र, श्रीपाल, रामपाल, हारून अंसार, मुतजिर खान, मुबारिक खान, शाहबाज खान, माजिद ख़ान आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...
spot_imgspot_img