Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

शहीदों को नमन करते हुए मनाया चौरी-चौरा शताब्दी समारोह

  • प्रभारी मंत्री ने शहीदों के परिवारों को सम्मानित

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणादायी जनक्रांति चौरी-चौरा आंदोलन के 100वें वर्ष में प्रवेश के मौके पर चौरी-चौरा शताब्दी समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। शहीदों को नमन करते हुए समारोह की शुरूआत हुई जिसके तहत वर्ष भर कार्यक्रम चलते रहेंगे।

02 4

शामली शहर के महाराजा अग्रसेन भवन हनुमान धाम के प्रांगण में आयोजित शताब्दी समारोह के मुख्य अतिथि इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री व जनपद प्रभारी अजीत सिंह पाल रहे। सुबह के समय प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने शामली शहर के कुड़ाना मोड पर शहीद प्रवेंद्र निर्वाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इसके बाद कार्यक्रम में पहुंचे प्रभारी मंत्री को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। प्रभारी मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। सभी ने राष्ट्रगीत गाया। प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने अमर शहीद मोहर सिंह, शहीद रामचंद्र खंद्रावली, शहीद नवाब सिंह लिलौन, शहीद चरण सिंह नाला कांधला, शहीद प्रवेंद्र कुमार शामली, मेजर देशपाल ताजपुर सिंभालका, शहीद प्रदीप कुमार कदरगढ़ शामली, शहीद अमित कोरी रेलपार शामली, शहीद प्रदीप कुमार बनत के परिजन को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही राष्ट्रहित में उत्कृष्ट सेवा के लिए सराहनीय कार्य करने वाले दंपत्ति डा़ रीतिनाथ शुक्ला व डा़ नीलम शुक्ला को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

04 4

शताब्दी समारोह में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने लघु नाटिका व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं एलईडी के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री का भाषण का प्रसारण देखा गया। प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने चौरी-चौरा कांड के बारे में जानकारी देते हुए शताब्दी महोत्सव मनाने के बारे में बताया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि चार फरवरी 2021 से चार फरवरी 2022 तक अनावरत रूप से शताब्दी समारोह कार्यक्रम चलता रहेगा। सीडीओ शंभू नाथ तिवारी ने मेरठ के हरिओम पंवार की कविता के माध्यम से शहीदों को नमन किया। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जनपद वासियों से शहीद स्थल पर जाकर शहीदों की याद में एक दीप जरूर जलाने का आहवान किया।
इस मौके पर डीएम जसजीत कौर, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर, नोडल अधिकारी के रूप में जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा, डीआइओएस सरदार सिंह, बीएसए, सभी बीडीओ समेत अन्य अधिकारीगण आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डा. अजय बाबू शर्मा ने किया।

01 4

कैडेट्स ने निकाली प्रभात फेरी
शामली। शताब्दी समारोह के तहत सुबह नौ बजे वीवी इंटर कॉलेज से एनएसएस, एनसीसी एवं स्काउट गाइड के बच्चों ने बैंड बाजों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी को डीएम जसजीत कौर व सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और प्रभात फेरी में प्रतिभागी हुए। प्रभात फेरी का समापन कार्यक्रम स्थल हनुमान धाम पर हुआ।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img