जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: सीआईएसएफ के जवान ने आईजीआई एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान एक बैग में आरबीआई के लोगो और गर्वनर के फर्जी पत्रावली देखी गई।
जिस के बाद सीआईएसएफ के कर्मचारी ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उधर, गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने सुरक्षाकर्मी को रिश्वत देने की कोशिश की थी।
वहीं, गिरफ्त के बाद अधिकारियों ने आरोपियों को दिल्ली पुलिस को सौंप देने के बाद उनपर फर्जीवाड़े का मामला दर्ज कर दिया है। वहीं, पुलिस कनॉटप्लेस के उस जगह की सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले रही है, जहां आरोपियों ने यात्रियों के फर्जी कागजात सौंपे थे।

