Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

फखर जमां रन आउट मामला, एमसीसी ने अंपायरों पर छोड़ा फैसला

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पाकिस्तान के फखर जमां के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में विवादास्पद रन आउट के बाद खेल भावना को लेकर बहस छिड़ गई है जबकि खेल के नियमों के संरक्षक मेलबोर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने कहा कि यह तय करना अंपयारों का काम है कि क्या वास्तव में क्विंटन डिकॉक ने बल्लेबाज को गुमराह करने की कोशिश की।

पाकिस्तान टीम के सामने 342 रन का लक्ष्य था औरे ऐसे में फखर ने 193 रन की बेहतरीन पारी खेली। यह बल्लेबाज हालांकि विवादास्पद तरीके से रन आउट हुआ जिसकी वजह दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर डिकॉक बने। पाकिस्तान आखिर में यह मैच हार गया था।

फखर जब दूसरा रन लेने के लिए वापस क्रीज पर लौट रहे थे तो डिकॉक ने गेंदबाज लुंगी एनगीडी की तरफ इशारा किया जबकि एडेन मार्कराम ने विकेटकीपर की तरफ गेंद फेंककर सीधे थ्रो पर रन आउट किया था। फखर दूसरा रन लेते समय आखिरी क्षणों में थोड़ा धीमे हो गए थे और सही समय पर क्रीज पर नहीं पहुंच पाए थे।

रीप्ले से लग रहा था कि डिकॉक जैसे फखर को यह अहसास दिला रहे थे कि गेंद को नॉन स्ट्राइकर छोर पर फेंका गया है। एमसीसी ने ट्वीट किया कि नियम 41.5.1 में कहा गया है कि स्ट्राइकर के गेंद प्राप्त करने के बाद किसी क्षेत्ररक्षक द्वारा जानबूझकर शब्द या कृत्य से किसी बल्लेबाज का ध्यान भंग करना या उसके साथ छल करना अनुचित होगा।

एमसीसी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि बल्लेबाज के साथ छल करने को लेकर नियम स्पष्ट है। यह फैसला अंपायर करेगा कि क्या इस तरह का प्रयास किया गया। यदि हां, तो फिर यह नॉट आउट होगा, बल्लेबाजी कर रही टीम को पांच पेनल्टी रन दिए जाएंगे और इसमें वे दो रन भी जुड़ेंगे जो उन्होंने दौड़कर बनाए थे।

बल्लेबाज यह तय करेंगे कि अगली गेंद किसको खेलनी है। डिकॉक के इशारे के बाद यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या उन्होंने जानबूझकर फखर को धोखे में रखने का प्रयास किया जिससे बल्लेबाज को लगे कि थ्रो दूसरे छोर पर जा रहा है। इससे बल्लेबाज दूसरा रन लेते समय धीमा पड़ गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img