Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

फलावदा में लॉकडाउन की गाइडलाइन हुई बेमानी

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: स्थानीय पुलिस की उदासीनता के चलते कोरोना गाइडलाइन बेमानी साबित हो रही है।लॉक डाउन के बावजूद बाजारों और सड़कों पर सोशल डिस्टेंसिंग को तार तार करके भीड़ बिना मास्क लगाए सैर सपाटा कर रही है।

कोरोना महामारी के चलते शासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन फलावदा में आवाम के गैर जिम्मेदाराना रवैये से बेमानी होकर रह गई है। कस्बे में नियम कायदों के खिलाफ दुकानें खोलकर सुचारु रुप से खरीद-फरोख्त की जा रही है।डीएम के बालाजी द्वारा जारी किए गए निर्देशों में किराना एवं दूध की दुकानों को ही रियायत दी गई है लेकिन सभी दुकानदार अपने-अपने प्रतिष्ठान खोल रहे हैं।

कस्बे में जूते,चप्पल, मिठाई, निर्माण सामग्री की दुकानें भी खोली जा रही है।पुलिस को सामने देखकर दुकानों के शटर क्षण भर के लिए जरूर डाउन हो जाते हैं। लॉकडाउन में दुकानदारों का ईद के मौके पर होने वाले मुनाफे के कारोबार से मोहभंग नहीं हो रहा है। इसी के चलते सड़कों पर घूम रहे लोग मास्क की भी परवाह नहीं कर रहे हैं।बाजारों में सामान्य दिनों जैसी चहल पहल कोरोना संक्रमण को निमंत्रण दे रही है। कहा जा रहा है कि कस्बे में कोरोना विस्फोट हो सकता है। हालांकि अब तक आधा दर्जन मौत हो चुकी है लेकिन महामारी में हो रहे हादसों से कोई सबक लेने को तैयार नहीं है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img