जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: थाना क्षेत्र के ट्यौढ़ी गांव में रात्रि के समय कुछ बुजुर्ग व अन्य लोग मकान की छत पर बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे। देर रात होने पर जब वह वहां से चलने लगे तो इनमें से एक व्यक्ति की छत से गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने मामले को हादसा मानते हैं कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया।
यह घटना ट्यौढ़ी गांव में सोमवार देर रात की है। गांव निवासी ओमपाल पुत्र जय सिंह के साथ परिवार के ही फूल सिंह पुत्र राज सिंह मकान की छत पर बैठकर शराब पी रहे थे। उनके पास एक-दो और गांव का ही व्यक्ति था। शराब पीते हुए उन्हें देर हो गई।
जब वह वहां से उठकर चलने लगे तो जीने की सीढ़ियों से ओमपाल का पैर फिसल गया। वह छत से नीचे गिर गया। गंभीर चोट आने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बडौत थाना पुलिस पहुंची।
मृतक के पुत्र संजय कुमार ने मामले को हादसा मानते हुए किसी कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने लिखा पढ़ी के बाद शव को संजय कुमार के सुपुर्द कर दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने बताया कि ओमपाल की मृत्यु दुर्घटना वश नहीं, बल्कि छत की सीढ़ी की पैड़ी से गिरकर चोटिल हुआ था। अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया।

