- सिविल लाईन व कोतवाली पुलिस पर आरोपियों से सांठगांठ का आरोप
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: भाई की हत्या में नामजद लोगों की गिरफ्तारी ना होने पर पीडित परिवार ने शहर कोतवाली पुलिस पर आरोपियों के साथ सांठ गांठ का आरोप लगाते हुए पलायन की चेतावनी दी है। साथ ही हत्या में नामजद मुख्य आरोपी को जनपद की जेल से बाहर भजने की मांग की है।
सिविल लाईन थानाक्षेत्र के महमूद नगर जनकपुरी निवासी दिलशाद पुत्र नसीम अहमद ने मीडिया सैन्टर पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि उसके भाई आसिफ की 28 अगस्त की दिन दहाडे गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि हत्या सोनू सक्का ने अपने साथियों के साथ मिलकर की।
दिलशाद का आरोप है कि सिविल लाईन थाना पुलिस की लापरवाही के चलते ही उसके भाई आसिफ की हत्या की गई है। इससे पहले कई बार अलग-अलग मुकदमें सोनू सक्का के विरूद्ध दर्ज कराए गये, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की इसका का परिणाम यहा निकला कि उसके भाई की हत्या कर दी गई।
पीडित ने बदमाशों के खौफ से परिवार सहित पलायन करने की चेतावनी दी है। पीडित का आरोप है कि हत्या में नामजद सोनू सक्का को तो पुलिस ने जेल भेज दिया है, लेकिन बाकी लोगों को गिरफ्तार ना कर उन्हे क्लीनचिट देने की तैयारी कर रही है। शहर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई बयान वादी का नहीं लिया। जिससें जेल में बंद सोनू सक्का उनके साथ फिर कोई घटना करा सकता है। पीडित ने सोनू को जेल से अन्य जनपद में स्थान्तरित करने की मांग की है।

