जनवाणी संवाददाता |
हस्तिनापुर: नसबंदी पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित जिले भर में पुरुष नसबंदी कार्यक्रम में महाभारत कालीन ऐतिहासिक तीर्थ नगरी हस्तिनापुर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है कार्यक्रम नोडल अधिकारी हस्तिनापुर डॉक्टर रक्षित ने अपनी समस्त हस्तिनापुर की टीम के साथ यह सराहनीय कार्य किया है साथ ही हस्तिनापुर में चल रहे अन्य परिवार नियोजन कल्याण कार्यक्रमों में भी हस्तिनापुर बहुत अच्छे स्तर पर है इसके साथ ही हस्तिनापुर के चिकित्सा प्रभारी डॉ अंकुर त्यागी ने एक नई मॉडल जिसमें झोलाछाप एवं चिकित्सकों को स्वास्थ्य मित्र के रुप में कार्य करने का जो कार्य हस्तिनापुर में आरआर टीम बनाकर किया था।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अखिलेश मोहन ने डॉ अंकुर त्यागी को सर्विलेंस पर्यवेक्षक शहरी नियुक्त कर उन्हें हस्तिनापुर के साथ-साथ एक नई जिम्मेदारी दी है जिसमें मेरठ में जाकर डॉ अंकुर त्यागी ने अब तक हस्तिनापुर एवं मेरठ के लगभग 165 झोलाछाप डॉक्टरों को आरआर टीम बनाकर जोड़कर स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की कमी एवं कोरोना की जांच बढ़ाकर एक नई पहल की शुरुआत की है।
मेरठ में शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुछ चिन्हित स्वास्थ्य केंद्र बहुत ही निचले स्तर पर पहुंच गए थे जिसके कारण डॉक्टर अंकुर त्यागी के मॉडल को उन चिन्हित जगह पर लगा कर वहां के कार्य को सही करने का आदेश दिया गया जो कि मात्र 10 दिनों में बहुत ही अच्छे स्तर पर पहुंच गए हैं एवं होम आइसोलेशन में मृत्यु दर बहुत कम हुई है। साथ ही जिले पर जय भीम नगर का एवरेज 1.3 7 एवं नगला बट्टू का एवरेज 5.27 था जो कि अब बढ़कर जय भीम नगर 9.17 एवं नगला बट्टू 11.25 हो गया है यह कार्य अंकुर त्यागी के द्वारा प्रस्तुत किए गए मॉडल पर आरआर टीम बनाकर सभी झोलाछाप चिकित्सकों को स्वास्थ्य मित्र की तरह कार्य करने के द्वारा संभव हुआ है।

