Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब ने महिला के बालों पर थूका

  • मुजफ्फरनगर में आयोजित एक शो के दौरान की शर्मनाक हरकत

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब ने मुजफ्फरनगर में आयोजित एक शो के दौरान शर्मनाक हरकत करते हुए शो के दौरान महिला के बालों पर थूका और उसकी खूबी बताई। जावेद का बालों पर थूकते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें जावेद हबीब ने बालों के रखरखाव और शैंपू का महत्व बताते हुए महिला के बालों में थूकते हुआ कहा कि इस थूक में जान है। महिला बागपत के बड़ौत की रहने वाली बताई जा रही है।

महिला ने बताया कि तीन दिन पहले जावेद हबीब ने हाईवे स्थित होटल किंग विला में एक वर्कशाॅप मे डेमोस्ट्रेशन दिया था। उसी समय बालों को रूखा बताते हुए थूक दिया। हबीब ने सरेआम बालों पर थूककर मेरी बेइज्जती की है।

एसएसपी बोले- जांच कर कार्रवाई की जाएगी

कोरोना संक्रमण काल में महिला के बालों में हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के थूके जाने पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि जानकारी की जा रही है कि वीडियो कहां का है। जानकारी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img