Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

प्रसिद्ध समाज सुधारक विंदेश्वर पाठक का निधन, पीएम मोदी ने जताया दु:ख

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज मंगलवार को प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और ‘सुलभ इंटरनेशनल’ के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का अचानक निधन हो गया। आज उनकी अचानक तबियत बिगड़ी और परिजन उन्हें एम्स ले गए और उन्हें बचाया नहीं जा सका।

इनकी पहचान प्रसिद्ध भारतीय समाज सुधारक के रूप में थी। पीएम मोदी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा ‘डॉ. बिंदेश्वर पाठक जी का निधन हमारे देश के लिए एक गहरी क्षति है’।

बता दें कि सुलभ इंटरनेशनल के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के समारोह के बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी और फिर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।

पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएम मोदी ने कहा, डॉ. बिंदेश्वर पाठक जी का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने सामाजिक प्रगति और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया। बिंदेश्वर जी ने स्वच्छ भारत के निर्माण को अपना मिशन माना। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन में जबरदस्त सहयोग प्रदान किया। हमारी विभिन्न बातचीत के दौरान स्वच्छता के प्रति उनका जुनून हमेशा दिखता रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img