जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: बिजनौर पब्लिक स्कूल में क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा नर्सरी से कक्षा दो तक के छात्रों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई एवं अन्य सभी कक्षा के छात्रों ने रंगारंग नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
छात्रों में वंशिका, अंशिका, अवनी, कृति, सृष्टि, वर्तिका, युविका, तन्वी, टिया , रियांशि, सफिया ,नव्या, यशवी ,एंजल, सृष्टि, वृंदा, रुही, नसरा, आशी, प्रियाश झा, दिशा, कृशा आदि छात्रों ने खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रियांश, आशी, अब्बास, रौनक, सेंटा और मदर मैरी बनकर बहुत ही खूबसूरत प्रस्तुति दी। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नर्सरी कक्षा में अनवी प्रथम व अंश द्वितीय रही। सैंटा क्लॉज बने शिक्षक अशोक त्यागी, हिमांशु ने छात्रों को गिफ्ट देकर एवं नृत्य कर सभी का मनोरंजन कराया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

