Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

अमेरिका में फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के फैंस ने जमकर लगाए नारे

जनवाणी ब्यूरो|

नई दिल्ली: एक दिसंबर 2023 को रिलीज हुई संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशक में बनी फिल्म ‘एनिमल’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म को लेकर लोगों में अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है।

08 7

हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा एक कार्यक्रम के लिए डलास, टेक्सास पहुंचे, जहां लोगों कि भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया। जिससे उनका कार्यक्रम स्थल से निकलना मु​शिकल हो गया। भीड़ ने फिल्म निर्माता का नाम भी जपना शुरू कर दिया। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

11 5

विजय देवरकोंडा की ‘अर्जुन रेड्डी’ और शाहिद कपूर की ‘कबीर सिंह’ के बाद ‘एनिमल’ संदीप की तीसरी निर्देशित फिल्म है। केवल तीन फिल्मों के साथ संदीप ने इंडस्ट्री में और लोगों के बीच अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बना ली है।

10 5

इससे पहले ‘एनिमल’ के प्रमोशन के दौरान एक संदीप ने कहा था कि वह और रणबीर पहले ही एक और ‘बहुत डार्क’ विचार के बारे में बात कर चुके हैं और अगर एनिमल सफल होती है तो वे उसी पर सहयोग करेंगे।

12 5

संदीप ने कहा था, ‘भगवान की कृपा से अगर एनिमल सफल होती है तो यह निश्चित रूप से होगा। मेरे और रणबीर के पास साथ काम करने का एक और विचार है। आगामी प्रोजेक्ट और भी डार्क है। हमने सोचा कि अगर यह काम करता है तो हमें निश्चित रूप से अत्यधिक डार्क फिल्म की तैयारी करनी चाहिए।’

09 5

संदीप रेड्डी वांगा ने ‘एनिमल’ पोस्ट-क्रेडिट सीक्वेंस में अगली कड़ी का भी संकेत दिया, जिसे उन्होंने ‘एनिमल पार्क’ कहा। यह ब्लॉकबस्टर फिल्म एक बेहद हिंसक दृश्य में पेशेवर कसाई अजीज हक की भूमिका के साथ समाप्त हुई, जिसे रणबीर कपूर ने दोहरी भूमिका में निभाया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img