Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

फिल्म ‘काला’ में अनुष्का शर्मा को देख फैंस हुए हैरान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: तृप्ति डिमरी और बाबिल खान की साइकोलॉजिकल ड्रामा ‘काला’ इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म से इरफान खान के बेटे बाबिल ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है, जिनके अभिनय की जमकर तारीफ हो रही हैं। वहीं, फिल्म को दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। इस सबके बीच फिल्म में अनुष्का शर्मा को देख फैंस हैरान हो गए। अभिनेत्री लगभग चार साल बाद स्क्रीन पर नजर आईं, जिसने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है।

48 1

दरअसल, ‘कला’ में अनुष्का शर्मा ने ‘घोड़े पे सवार’ गाने में कैमियो किया है। इस गाने में अभिनेत्री रेट्रो लुक में नजर आई हैं। ब्लैक एंड व्हाइट इस गाने में अनुष्का चांद पर बैठकर ये गाना गुनगुनाती हैं। अभिनेत्री को चार साल बाद स्क्रीन पर वापस देखकर फैंस काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

एक फैन ने लिखा, ‘अनुष्का शर्मा खूबसूरती और प्रतिभा का मेल हैं। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस बहुत अच्छी है। अभिनेत्री के कमबैक का इंतजार है, भारतीय सिनेमा का एक रत्न।’ वहीं, दूसरे ने लिखा, ‘अनुष्का शर्मा को चार साल बाद स्क्रीन पर देखकर अच्छा लग रहा है।’ वहीं, एक अन्य ने लिखा, ‘कहानी, निर्देशन और एक्टर्स के प्रदर्शन के अलावा कला की सबसे अच्छी चीज है चार साल बाद अनुष्का शर्मा को इसमें देखना। मेरे जैसे प्रशंसकों ने आपको याद किया है। आशा है कि आप इसे पढ़ रही होंगी। चकदा एक्सप्रेस का इंतजार रहेगा।’

फिल्म की बात करें तो इसमें तृप्ति डिमरी, स्वास्तिका मुखर्जी, बाबिल खान, अमित सियाल, गिरिजा ओक, वरुण ग्रोवर सहित कई सितारे शामिल हैं। फिल्म की कहानी हिंदी सिनेमा मे अपनी जगह बरकरार रखने की जद्दोजहद में लगी एक स्टार की है। यह कहानी कला की है, जिसे एक मां अपने स्वार्थ के लिए इस क्षेत्र में ले आती हैं। बता दें कि अनुष्का शर्मा ‘चकदा एक्सप्रेस’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img