Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

फराह और हसन ने एक घंटे की दौड़ में बनाया विश्व रिकॉर्ड 

ब्रसेल्स, एपी: दर्शकों की गैरमौजूदगी में चार बार के ओलंपिक चंैपियन मो फराह और सिफान हसन ने वैन डैम मीटिंग स्मारक में यहां एक घंटे की दौड़ में नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया।
कोरोना वायरस महामारी के कारण दर्शकों के बिना आयोजित हो रही इस प्रतिस्पर्धा में नीदरलैंड की हसन ने महिलाओं की दौड़ में इथोपिया की डिरे टूने के 18.517 किलोमीटर के रिकॉर्ड में सुधार करते हुए एक घंटे में 18.930 किलोमीटर की दूरी तय की। डिरे 2008 में ओस्त्रावा गोल्डन स्पाइक मीटिंग में यह रिकॉर्ड बनाई थी। मीटिंग की आखिरी दौड़ डायमंड लीग सीरिज का भी हिस्सा है। इसमें फराह ने हैले गेब्रसेलास्सी के 13 साल के रिकॉर्ड को तोड़ा।
गेब्रसेलास्सी ने 21.285 किलोमीटर दौड़ का रिकॉर्ड कायम किया था जबकि बशीर अब्दी के साथ दौड़ते हुए सोमालियाई मूल के ब्रिटिश धावक फराह ने 21.330 किलोमीटर की दूरी तय की। अब्दी उनसे आठ मीटर पीछे रहे।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img