Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा का विदाई समारोह आयोजित

  • पूर्व विधायक व मंत्री संजय गर्ग ने किया सीताराम को सम्मानित

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर के जेल अधीक्षक सीताराम के स्थानांतरण के बाद उनका शुकतीर्थ से लेकर नगर के विभिन्न स्थानों पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सहारनपुर के पूर्व मंत्री और विधायक रहे संजय गर्ग ने मुज़फ्फरनगर सम्मानित किया और उनके कामों की जमकर सराहना की।

जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा की विदाई पार्टी में गणमान्य लोगों की उपस्थिति और सम्मान भावना ने जेलों के प्रति लोगों के दृष्टिकोण में परिवर्तन किया है। धर्म नगरी शुक्रताल से लेकर शहर में विभिन्न स्थानों पर हुआ सीताराम शर्मा का बहुत ही भावुक ओर मार्मिक विदाई समारोह आयोजित किये गये। मुज़फ्फरनगर शहर में प्रमुख समाजसेवी कुंवर देवराज पंवार के आवास पर जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा का विदाई समारोह आयोजित किया गया। यहां पर शहर के गणमान्य लोगों ने उनको भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर कुंवर देवराज पंवार ने कहा कि सीताराम शर्मा ने मुजफ्फरनगर जेल में बड़े स्तर पर व्यापक बदलाव और परिवर्तन किया तथा जेल की परिभाषा को पूरी तरह बदल कर रख दिया और आज मुजफ्फरनगर जेल को बेहतर जेलों में शुमार किया जाता है। कुंवर देवराज पवार ने जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा को बुके और प्रतीक चिन्ह देकर उनका अभिनंदन और स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर गणमान्य लोगों में मुख्य रूप से चीफ कराटे कोच वेद प्रकाश शर्मा, नादिर राणा, तसलीम अहमद,नारायण शर्मा, राजकुमार वहलना,मौलाना अबदुल्ला, श्रवण कुमार, जितेंद्र वर्मा,वकील अहमद, गुलरेज सिददीकी,जावेद राणा, आरिफ़ सलमानी, वशीम अहमद आदि मौजूद रहे तो वहीं व्यापार संगठनों की ओर से अविनाश त्यागी और कृष्ण गोपाल मित्तल ने अपनी पूरी टीम की ओर से जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा का अभिनंदन और सम्मान करते हुए कहा कि इन्होंने जेल में जो बदलाव किया है, वह वास्तव में प्रशंसनीय और सराहनीय है, जिसको कभी भी बुलाया नहीं जा सकेगा, यहां पर मौजूद सभी व्यापारी नेताओं ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उनका स्वागत किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img