Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

फरमानी ने तय किया ‘मफलूसी’ से बुलन्दी तक का ‘सफर’

  • सिंगिंग व ब्लॉगिंग अब कमाती है लाखों रूपये, ‘हर-हर शम्भू’ गीत के कारण आजकल है विवादों में
  • पति के छोड़ने के बाद टूट गयी थी फरमानी, बच्चे के इलाज की थी चिन्ता
  • साथियों के साथ कड़ी मेहनत कर बनाती है वीडियो, कांवड़ में हरिद्वार की सड़कों पर की मेहनत

जनवाणी संवाददाता |

मुज़फ्फरनगर: फरमानी नाज’ एक ऐसा नाम है, जो आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। फरमानी नाज के सिंगिंग व ब्लॉगिंग के सोशल मीडिया पर लाखों लोग दिवाने हैं। घर की चाहरदिवारी से निकलकर फरमानी ने इंडियन आयडल तक का सफर तय किया है। फरमानी नाज आजकल अपने कवर सॉंग ‘हर-हर शम्भू’ की वजह से चर्चाओं में है। यह कवर सांग सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फरमानी को मुस्लिम उलेमाओं ने अल्लाह से तोबा करने की नसीहत दी है। ट्वीटर पर हेशटेग फरमानी के नाम से इसी मामले को लेकर ट्रेंड भी चलाया जा रहा है, जिसमें लोग फरमानी को नसीहत देने वाले मौलानाओं को आड़े हाथों ले रहे हैं।

फरमानी नाज मुजफ्फरनगर के मुहम्मदपुर माफी गांव की रहने वाली है। फरमानी की शादी साल 2017 में मेरठ के इमरान से हुई थी। एक साल बाद बेटा भी हुआ, लेकिन ससुराल वालों ने पीड़ित बच्चे के मेडिकल बिलों का भुगतान करने के लिए फरमानी की मां से पैसों की मांग की। इससे परेशान होकर फरमानी नाज फिर अपनी मां के घर चली गई और वहां रहने लगी। फरमानी जब अपने गरीब मां-बाप के घर रह रही थी, तो उसके पति ने दूसरी शादी कर ली थी। फरमानी मफलूसी की हालत में अपना जीवन गुजार रही थी। फरमानी को चिन्ता रहती थी कि वह अपने बेटे का इलाज कैसे करा पायेगी। फरमानी को गाने का शौक था और वह घर पर गाना गाते हुए घर का काम किया करती थी। फरमानी के बारे में किसी ने सोशल मीडिया एक्टिविटिस्ट आशु बच्चन को बताया, तो आशु बच्चन ने मोहम्मदपुर माफी पहुंचकर फरमानी नाज का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। फरमानी नाज की आवाज में दम था तो सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे बहुत लाइक किया और उसकी वीडियो वायरल हो गयी। इसके बाद आशु बच्चन ने भूरा ढोलकिया के साथ मिलकर फरमानी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर डाली, जो सभी हिट हो गयी। आशु बच्चन फरमानी की वीडियो से होने वाली आमदनी में कुछ पैसे फरमानी को भी देता था।

23

सोशल मीडिया पर बडे-बडे सिंगर भी थे फेन

फरमानी नाज का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो उसकी गायकी के बड़े-बड़े सिंगर भी फेन बन गये। कुमार शानू ने फरमानी को बुलाकर एक गाना भी गवाया था, जो अभी रिलीज नहीं हुआ है। इसके अलावा इंडियन आयडल में भी फरमानी व उसके भाई को बुलाया गया, जहां पर मौजूद जजों ने बताया था कि वह सोशल मीडिया पर दोनों भाई-बहनों की वीडियो देखते थे और उनकी गायकी को पसंद करते थे। फरमानी को इंडियन आयडल में दूसरे राउंड के लिए गोल्डन कार्ड मिल गया था, परन्तु अपने बच्चे की बीमारी के कारण वह आगे नहीं जा पायी थी और वापिस लौटकर अपने बच्चे का ऑपरेशन कराया था। फरमानी की मेहनत के चलते उसका उसका बच्चा स्वस्थ है।

घर के काम के साथ गायकी से मिली प्रसिद्धी

फरमानी नाज को लोगों ने जब घर के काम के साथ गाते हुए देखा, तो फरमानी की आवाज उनके दिलों में उतर गयी। फरमानी द्वारा जिस सादगी के साथ अपनी कलां को परोसा गया, वह लोगों को भा गयी। फरमानी का पहला वीडियो जब वायरल हुआथा, तो उसमें फरमानी एक नल पर बैठी बरतन मांझ रही थी और साथ ही गाना भी गा रही थी। फरमानी जितनी सफाई के साथ बरतन मांझ रही थी, उतनी ही सुरीली आवाज में गा भी रही थी। कुछ वीडियो में फरमानी चूल्हे पर खाना बनाते समय गाना गाती भी नजर आयी थी।

यूट्यूब पर फरमानी के हैं लाखों सब्सक्राइबर

फरमानी नाज यूपी के मुजफ्फरनगर जिले की एक जानी-मानी गायिका बन गयी हैं। उनकी लोकप्रियता उनके गृहनगर तक ही सीमित नहीं है, उनके यूट्यूब में 3.84 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। इंडियन आइडल सीजन 12 में उनकी भागीदारी ने उन्हें अपने गांव और अपने प्रशंसकों के बीच स्टार का दर्जा दिलाया। फरमानी नाज अब हरियाणवी सांग, भजन व कव्वाली आदि गाकर सोशल मीडिया पर अपने प्रशन्सक बढ़ा रही हैं।
केन्द्रीय मंत्री ने फरमानी के बेटे के इलाज में की थी मदद
फरमानी को जब गायकी के रूप में प्रसिद्धी मिली, तो लोगों को यह भी पता चला कि फरमानी के बच्चा बीमार है, जिसका आपरेशन होना है। यह बात जब मुजफ्फरनगर के सांसद व केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान को पता चली, तो वह फरमानी के घर गये थे और फरमानी की गायकी की तारीफ करने के साथ ही उसके पुत्र के इलाज के लिए भी मदद की थी।

24

M

एक करोड़ की लागत से बनाया है स्टूडियो

एक समय था जब फरमानी के पास खर्च के लिए भी पैसे नहीं होते थे, आज फरमानी ने अपने गानों की रिकॉर्डिंग के लिए जो स्टूडियो बनाया है, उसकी कीमत भी एक करोड़ की बतायी जारही है। फरमानी ने इस स्टूडियो को अपने चैनल पर एक वीडियो में दिखाया है। फरमानी नाज के सोशल मीडिया पर फेल फालोइंग बढ़ ही रही है, साथ ही उसे अब एलबमों में गाने के लिए भी ऑफर आने लगे हैं।

हर-हर शम्भू गाना बना विवादों का कारण

वैसे तो फरमानी नाज द्वारा धार्मिक गाने, भजन, कव्वाली व फिल्मी गानों को गाया जाता रहा है, परन्तु इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान उसके द्वारा गया गया कवर सांग हर-हर शम्भू विवादों का कारण बन गया। उलेमाओं ने इस गाने को गाने के लिए फरमानी को नसीहत करते हुए तौबा करने के लिए कहा, जिस पर फरमानी नाज ने कहा कि कलाकार का कोई धर्म नहीं होता है। गायकी एक कला है और वह अपनी गायकी का प्रदर्शन कर रही है, जिस समय वह गाती है, उस समय वह सिर्फ एक कलाकार होती है, जिसका धर्म से कोई वास्ता नहीं होता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img