Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

बचीटी में एचटी लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत

  • गांव में मातम, ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप

जनवाणी ब्यूरो |

देवबंद: बचीटी गांव में खेतों के ऊपर लटके हाईटेंशन लाइन के तारों की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहने पर पुलिस ने शव स्वजन को सौंप दिया है। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

बचीटी गांव निवासी अय्यूब (55) शुक्रवार को अपने खेत पर काम करने गया था। जुमा की नमाज पढऩे के लिए वह खेतों की पगडंडी से वापस घर लौट रहा था। इस दौरान एक खेत में लटका एचटी लाइन का तार उसकी गर्दन से टकरा गया। इससे उसे जोरदार झटका लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस के सामने अय्यूब के स्वजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भर शव उन्हें सौंप दिया। अय्यूब की मौत से परिवार और गांव में मातम पसरा है। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का आरोप है कि ऊर्जा निगम की लापरवाही से क्षेत्र में जगह जगह इसी तरह मौत के तार झूल रहे है। कई बार निगम अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन लटकी लाईन दुरुस्त नहीं की गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img