Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

शेर सरीखा जानवर देख किसान दहशत में, वन विभाग की टीम पहुंची

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: क्षेत्र के गांव पिंडोरा में मंगलवार की शाम खेत पर घूमने गए किसान को जंगली जानवर दिखाई दिया जिसे देखकर किसान डर गया। किसान ने उसकी फोटो लेकर वायरल कर दी। फोटो से ऐसा प्रतीत होता है कि वह शेर की नस्ल है। शेर के गांव में होने की अफवाह तेजी से फैल गई। जिस पर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम बुधवार को मौके पर पहुंची लेकिन अभी तक शेर होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

गांव पिंडोरा में गतशाम संजीव पुत्र नरेंद्र अपनी ट्यूबेल पर जा रहा था रास्ते में चक मार्ग पर उसे एक जानवर दिखाई दिया जो ऐसा प्रतीत हुआ कि यह शेर हो सकता है। किसान ने दूर से इसकी फोटोग्राफ लेकर सोशल मीडिया पर वायरल की जिस पर लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाए तथा शेर होने की संभावना व्यक्त करते हुए वन विभाग व तहसील प्रशासन को सूचित किया जिसके बाद वन विभाग की टीम भी बुधवार को मौके पर पहुंची तथा वहां से पैरों के निशान लिए लेकिन किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंची‌।

इस संबंध में वन विभाग के सदस्य जोगिंदर सिंह ने बताया कि टीम मौके पर गई थी। पैरों के निशान मिले हैं जो कुत्ते के प्रतीत होते हैं फोटोग्राफ्स अधिकारियों को भेजे गए हैं जिनकी जांच करा कर सही निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा। हालांकि अभी तक किसी अन्य व्यक्ति को ऐसा संदिग्ध जानवर दिखाई नहीं दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img