Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

‘किसान आंदोलन को नहीं होने दिया जाएगा कमजोर’

  • खेकड़ा नगर में हुई किसानों की पंचायत, किसान आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान

जनवाणी संवाददाता |

खेकड़ा: नगर की पट्टी मुंडाला में आयोजित किसान पंचायत में वक्ताओं ने आह्वान किया कि किसान आंदोलन को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। किसान नेताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उसे मजबूत किया जाएगा। साथ ही आंदोलन स्थल पर यहां के किसान भी अपना तंबू लगाने और वहां किसान नेताओं का साथ देने का निर्णय लिया गया है।

रविवार को नगर की पट्टी मुंडाला में नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में सर्व खाप चौधरी जितेंद्र धामा ने कहा कि नए कृषि कानून का विरोध कर रहे किसानों की लड़ाई लंबी होती जा रही है। सरकार किसान विरोधी कानून को वापस लेने के लिए तैयार नहीं है।

जिसके चलते आंदोलन और भी ज्यादा लंबा होने वाला है। किसान नेता देश भर में घूमकर आंदोलन को मजबूत करने की तैयारी कर रहे है। इसलिए किसानों को तैयार होकर देशभर में आंदोलन की मजबूती की तैयारी करनी है। यही नहीं क्षेत्र के किसान आंदोलन स्थल पर अपना तंबू लगाएंगे।

किसान नेताओं के आंदोलन के लिए अन्य प्रदेशों में जाने के बाद किसान आंदोलन स्थल पर डेरा जमाएंगे। उन्होंने कहा कि किसान किसी भी सूरत में आंदोलन को कमजोर नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि किसान कानून रद्द होने तक अपने हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

किसान की अनदेखी सरकार को भारी पड़ेगी। पंचायत की अध्यक्षता बलजोर सिंह व संचालन राजेश धामा ने किया। इस अवसर पर ब्रहमपाल धामा, नेपाल सिंह, शोभाराम, नरेश धामा, ईश्वर, प्रमोद गोस्वामी, कालूराम, तेजपाल सिंह, संदीप धामा, मनोज, रामबीर, हरपाल, हरपाल, देवेंद्र, ओमबीर आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img