Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

गेहूं लेकर जा रहे किसानों को दूसरे दिन भी रोका, हाइवे जाम

  • यूपी के किसान हरियाणा में गेहूं बेचने जा रहे थे

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: मेरठ-करनाल हाइवे पर हरियाणा बार्डर स्थित पुलिस चौकी पर हरियाणा पुलिस ने दूसरे दिन भी यूपी के किसानों का गेहूं आगे जाने से रोक दिया। जिसके बाद किसानों का गुस्सा फूट गया और गेहूं लेकर करनाल मंडी जा रहे किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को आडी तिरछी कर हाइवे पर जाम लगा दिया। दो घंटे बाद पुलिस ने किसानों को गेहूं लेकर जाने दिया गया।

बुधवार की सुबह मेरठ करनाल हाइवे यमुना पर स्थित हरियाणा पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस फोर्स ने यूपी से हरियाणा करनाल मंडी गेहूं लेकर जा रहे किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉली को रोक दिया। जिसके बाद किसानों ने विरोध करते हुए पुलिस को बताया जब केन्द्र सरकार का आदेश है कि किसान अपनी फसल को कहीं पर भी बेच सकता है तो फिर हमारी फसल को मंडी जाने से क्यों रोका जा रहा है।

जिसके बाद किसान एकत्रित हो गए और अपने ट्रैक्टर ट्राली को हाईवे पर आड़ा तिरछा कर हाईवे जाम कर दिया। जिसके बाद बार्डर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं पुलिस ने किसानों को बताया कि हमारे पास डीसी करनाल के आदेश है जो किसान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा रहे है उनका ही गेहूं हरियाणा जा रहा है।

जिसका रजिस्ट्रेशन नही है उसको गेहूं लेकर नहीं जाने दिया जाएगा। लेकिन जब बार्डर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई तो हरियाणा पुलिस ने किसानों को धीरे-धीरे जाने दिया। इसके बाद हाइवे से जाम खुलने में हरियाणा और यूपी पुलिस को काफी माशक्कत करनी पड़ी।

किसान हरविंदर ने बताया कि दो दिन से किसानों को परेशान किया जा रहा है जिनका खेत में गेहूं कट चुका वो मंडी लेकर तो जाएगे लेकिन हरियाणा पुलिस किसानों को मंडी जाने से रोक रही है जिसके बाद दो दिन से यूपी का कोई भी आलाधिकारी किसानों की पीड़ा सुनने नहीं आए जिससे किसान की समस्या का समाधान हो सके।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandigarh News: ढाई महीने में दूसरा झटका, आप का पार्षद हुआ कांग्रेस में शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नगर निगम चुनाव से पहले...

UP: माध्यमिक शिक्षा से लेकर औद्योगिक विकास तक, कैबिनेट करेगी महत्वपूर्ण निर्णय, आज होगी बैठक

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...
spot_imgspot_img