जनवाणी संवाददाता |
मंसूरपुर: क्षेत्र के किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को डीएसएम शुगर मिल के वीपी अरविंद कुमार दीक्षित तथा गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह से मिला। किसानों ने मिल अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए मिल गेट का इंडेंट बढ़ाने की मांग की।
किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह ने जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन किसानों को दिया। इस मौके पर रालोद क्षेत्रीय सचिव विकास बालियान, जगपाल सिंह डायरेक्टर, राजेश्वर आर्य, हरपाल सिंह, पप्पू भगत, विपुल राठी, सोनू राठी, अंकुश मलिक, योगेंद्र चौधरी, विपिन, जयवीर सिंह, रामपाल, मिंटू आदि किसान मौजूद रहे।

