जनवाणी संवाददाता |
हल्दौर: कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में चल रहे किसानों के धरने प्रदर्शन के समर्थन में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पैंतीस कार्यकर्ताओ का जत्था पश्चिम यू पी के महासचिव कैलाश लाम्बा के नैतृत्व में दिल्ली रवाना हुआ।
शुक्रवार की शाम को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव कैलाश लाम्बा के नेतृत्व में किसान जिला महासचिव वेदप्रकाश के निवास पर ग्राम ताहरपुर में एकत्रित हुए।किसानों ने केंद्र सरकार को सरकार विरोधी बताते हुए कृषि कानूनों को किसानों के विरुद्ध षड्यंत्र बताया केंद्र सरकार की कड़ी भर्त्सना की।
इसके बाद किसान महासचिव कैलाश लाम्बा के नेतृत्व में ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार होकर दिल्ली में चल रहे धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो गए।दिल्ली कूच करने वाले किसानों के जत्थे में हलदौर ब्लाक अध्यक्ष राकेश कुमार, जलीलपुर ब्लाक अध्यक्ष हरगुलाल, बिट्टू, ऋषिपाल महाराज,सुरेंद्र महाराज,नरेंद्र,मान सिंह, सोमवीर, देवेंद्र,परमजीत सहित 35 किसान शामिल थे।कैलाश लाम्बा ने बताया कि रविवार को किसानों का दूसरा जत्था भी आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए रवाना होगा।

