- पर्यावरण सरंक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: भारतीय पर्यावरण सुरक्षा संस्थान नेचर क्लब की जिलाध्यक्ष तनु गोयल ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए टीला मंदिर तुलसी गुलाब और गेंदे के पौधे लगाए। इस दौरान उन्होने एक जरूरतमंद को सर्दी से बचने के लिए कम्बल भी दिया।
नेचर क्लब की जिला अध्यक्ष तनु गोयल ने समाजसेवी महिलाओं जयंती वशिष्ठ, सुनीता गुप्ता, नीतू मेहता आदि के साथ मंदिर परिसर में पहुंचकर तुलसी, गुलाब और गेंदे के पौधे लगाए। उन्होने पर्यावरण को सुरक्षित व शुद्व रखने के लिए पौधो को अधिक से अधिक लगाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद को कम्बल देते हुए हर सक्षम व्यक्ति से गरीब असहायों की सेवा करने का आहवान भी किया।

