Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

पानी-छाछ का मटका लेकर गाजीपुर के लिए रवाना हुए किसान

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: कस्बा हर्रा से सोमवार को सैकड़ों की संख्या में किसान चौधरी राकेश टिकैत के लिए गाजीपुर बॉर्डर पर पानी व छाछ लेकर भारी संख्या में रवाना हुए। इस दौरान कस्बे के युवा किसानों ने रविवार को बैठक की जिसके बाद सोमवार को गाजीपुर में जाने का प्लान बनाया। जिसके तहत सोमवार की सुबह सैकड़ों की संख्या में युवा किसानों ने सिर पर पानी के मटके और छाछ के मटके रखकर गाजीपुर बॉर्डर के लिए कूच किया।

इस दौरान युवा किसानों को गांव के बुजुर्गों महिलाओं ने हंसी खुशी विदा किया। वहीं दूसरी ओर किसानों ने हुंकार भरते हुए कहा कि अब यह अकेले जाट बिरादरी के किसानों की लड़ाई नहीं है। सभी वर्ग के किसानों की लड़ाई बन गई है और इसमें किसान धर्म बिरादरी नहीं देखेंगे। भारी संख्या में नगर से किसान रवाना हुए जिनमें मुख्य उसे नूर मोहम्मद मन्नान, कुर्बान, इमरान, शहजाद, फारुख आदि मौजूद रहे।

वहीं दूसरी ओर जैनपुर से सरधना तहसील अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन अशफाक अपने साथियों के साथ किसानों के लिए खाद्य सामग्री लेकर रवाना हुए जी ने गांव के किसानों ने रवाना किया। रईस अहमद, मुजम्मिल खान, हाजी अखलाक, गुलजार अहमद, सलीम प्रधान, सूफी, इदरीश इब्ने, यामीन प्रधान का भरपूर सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img