Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए रवाना हुए किसान

  • फैजपुर निनाना गांव से राशन का सामान व नकदी लेकर गए किसान

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: कृषि कानून को लेकर लगातार किसानों में केन्द्र सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है और बुधवार को भी फैजपुर निनाना गांव से सैकड़ों किसान दिल्ली गाजीपुर में चल रहे आंदोलन के लिए राशन व नकदी लेकर रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक कानून वापस नहीं हो जाते।

केन्द्र सरकार लागू किया गया कृषि कानून के चलते किसानों में आक्रोश थम नहीं रहा है और इसके विरोध में दिल्ली के गाजीपुर में भाकियू के नेतृत्व में किसानों का आंदोलन चल रहा है। आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए समर्थन देने को फैजपुर निनाना गांव से सैकड़ों किसान ट्रेक्टर ट्राली में सवार होकर रवाना हुए।

किसानों ने नारेबाजी कर केन्द्र सरकार से कानून वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार कानून को वापस नहीं लेती है तब तक वह पीछे नहीं हटने वाले है। वह किसी भी तरह की सरकार की धमकी से डरने वाले नहीं है। किसान यदि सरकार बना सकता है तो उसको उखाड़ भी सकता है।

सरकार किसानों को कमजोर समझ रही है। किसान राशन, गाजर का हलवा, एक लाख दस हजार रुपये एकत्र कर रवाना हुए है। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष रामवीर धनकड़, विजेंद्र धनखड़, बिल्लू धनकड़, अनिल पहलवान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र तेजान, मदन ठेकेदार, बबलू चौधरी, गुल्लू, बिट्टू चौधरी, शैलेंद्र, सोनू, अमित, जसवीर, प्रदीप, सनी, बल्ली, मोनू, धीरा, निर्दोष, पिंटू, राजा, सौरभ, ब्रह्मपाल, नवनीत, योगिंदर ठेकेदार, आनंद आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img