जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही के नेतृत्व में बड़ी संख्या में गन्ना समिति से किसान नारेबाजी करते हुए डीसीओ कार्यालय पर पहुंच तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि चांदपुर व बिलाई नजीबाबाद मिलों द्वारा पिछले सत्र मे डाले गए गन्ने का अभी तक भी गतान नहीं किया है। किसान अपना पैसा पाने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन मिलों के विरुद्घ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। जबकि शासन आदेश गन्ना मिलो द्वारा 14 दिन में गन्ना भुगतान देने का है। जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय पर भाकियू अराजनैतिक ने तालाबंदी के बाद एसडीएम बिजनौर ने मिल वालो से वार्ता कराई।

