Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

किसानों के आंदोलन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट

  • कृषि बिल के विरोध में किसानों ने कई स्थानों पर दिए ज्ञापन

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: संसद में पास हुए कृषि बिलों के खिलाफ देशभर किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का असर सहारनपुर में भी साफ नजर आया। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान सुबह से ही कृषि बिल के विरोध में सड़कों पर उतर आए। विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी इस आंदोलन में किसानों को समर्थन भी दिया ।कृषि बिल के विरोध में किसानों ने कई स्थानों पर ज्ञापन भी दिये।

शुक्रवार को सरसावा थानाक्षेत्र के यूपी-हरियाणा बॉर्डर स्थित शाहजहांपुर चेकपोस्ट के पास में भारतीय किसान यूनियन ने
धरना-प्रदर्शनशुरू कर दिया। किसान आंदोलन के मद्देनजर एसडीएम नकुड़ हिमांशु नागपाल भारी पुलिस फोर्स के साथ पहले ही मोके पर पहुंच गए थे समाचार लिखे जाने तक किसानों का प्रदर्शन जारी था।

इसके अलावा बडगांव थाना क्षेत्र में किसान संगठनो द्वारा धरना प्रदर्शन किये जाने के मद्देनजर बड़गांव थाना प्रभारी निरीक्षक रणवीर सिह महाराणा प्रताप चौक स्थित धरना प्रदर्शन स्थल पर सुबह से ही पुलिस व पीएसी एवं महिला पुलिस बल के मुस्तेद नज़र आए। कस्बे में भी जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था।

प्रत्येक चौराहे पर पुलिस कडा पहरा रहा। प्रशासन द्वारा वीडियोग्राफी के माध्यम से किसानों के धरना प्रदर्शन पर नजर रखी जा रही थी। नांगल थाना क्षेत्र में भी किसान ट्रेक्टर-ट्रॉली भर कर सड़को पर पहुंच गए थे। भाकियू के धरना प्रदर्शन को देखते हुए एसडीएम मयफोर्स सड़को पर घूमते रहे। वही गागलहेड़ी में किसान यूनियन के धरना प्रदर्शन को देखते हुए एसडीएम सदर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मुस्तेद रहे।

किसानों ने देवबंद, रामपुर मनिहारान, नकुड़, गंगोह, तीतरों, बेहट, चिलकाना, दिल्ली रोड स्थित नानौता कृषि बिल पर विरोध जताया। विपक्ष के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस आंदोलन में किसानों को समर्थन भी दिया। कृषि बिल के विरोध में किसानों ने कई स्थानों पर ज्ञापन भी दिये। किसान आंदोलन के मद्देनजर ज़िलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी डॉ एस चन्नप्पा लगातार मॉनिटरिंग करते रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img