- किसानों की ऐतिहासिक पंचायत में हुए शामिल
- बस, टैक्टर और अपने निजी वाहनों से किसान रवाना
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: मुजफ्फनगर की ऐतिहासिक महापंचायत में बिजनौर से होकर मुरादाबाद, रामपुर सहित कई जिलों के किसान मुजफ्फरनगर पहुंचे। बिजनौर से बसों, टैक्टर और अपने निजी वाहनों से किसान महापंचायत में शामिल होने गए।
रविवार को मुजफ्फरनगर महापंचायत का आयोजन किया गया। किसानों की इस महापंचायत में शामिल होने के लिए बिजनौर से हजारों की संख्या में किसान पहुंचे। हालाकि बिजनौर के किसान पहले से मुजफ्फनगर में महापंचायत की व्यवस्थाओं को देखने की जिम्मेदारी उठा रहे थे।

रविवार को बिजनौर से हजारों किसान महापंचायत के लिए रवाना हुए। इसके अलावा बिजनौर से होकर रामपुर, अमरोहा, संभल और मुरादाबाद के किसान के किसान भी महापंचायत के लिए पहुंचे। रविवार की तड़के से ही किसानों के जाने का सिलसिला जारी रहा। गंगा बैराज पर पुलिस बल तैनात रहा।

