Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

किसानों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ तहसील परिसर में दिया धरना

  • राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा ने प्रदेश सरकार को जमकर कोसा 

जनवाणी ब्यूरो |

धामपुर: राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने “कॉरपोरेट भगाओ किसान बचाओ” कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को सरकार की नीतियों के खिलाफ धामपुर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार तीन अध्यादेश लेकर आ रही हैं, जिससे किसानों के साथ अन्याय करने का काम होगा। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन धामपुर तहसीलदार को सौंपा।

संगठन के प्रश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान सोमवार को धामपुर तहसील परिसर में एकत्रित हुए। इस दौरान किसानों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते देश में किसानों ने भरपूर भंडार देने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों पर जुल्म ढहाने के लिए तीन अध्यादेश और बिजली संशोधन कानून ला रही है। जिसे आगामी दिनों में सांसद सत्र में पारित कराने का मन सरकार ने बना लिया है। इसके खिलाफ अखिल भारतीय राष्ट्रीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने आंदोलन शुरू कर दिया है। संगठन ने आज से देशभर में किसानों ने प्रदर्शन कर सरकार के इन अध्यादेश का विरोध शुरू कर दिया है।

उन्होंनेे बताया कि इसके विरोध में दिल्ली में जंतर मंतर पर उनके संगठन की ओर से धरना प्रदर्शन दिया गया उन्होंने कहा कि संगठन किसानोंं के साा अन्याय नहीं होने देगा। धरना पर बैठनेे वालों संजीव कुमार, राजपाल सिंह, रामपाल सिंह, नत्थू सिंह, हारि राज सिंह, राजपाल सिंह, गजराज सिंह, सतपाल सिंह, हरिओम सिंह, अनिल कुमार, चंद्रपाल सिंह, तनवीर, ब्रह्मपाल सिंह, आनंद पाल, दीपक कुमार, अजय कुमार, शहीद अहमद, महेंद्र सिंह, रईसुद्दीन, अनिल कुमार, इरशाद अहमद, पीतांबर सिंह, रामकुमार सिंह, राजेंद्र सिंह आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img