Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

धरने पर बैठे किसानों ने नहीं मनाई होली

  • कहा, जब तक मांगे पूरी नहीं होती नहीं मनाएंगे कोई त्योहार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जागृति विहार स्कीम 11 में पिछले नौ माह से किसान धरने पर बैठे हैं। गुरुवार को होली के दिन भी किसानों का धरना जारी रहा। किसानों ने यहां धरना स्थल पर कहा कि उन्हें यहां नौ माह धरने पर बैठे हुए हो गये हैं, लेकिन एक बार भी आवास विकास की ओर से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है। आज त्योहार के मौके पर कोई उनसे मिलने नहीं पहुंचा है। जिसके चलते किसानों ने होली का त्योहार न मनाने का निर्णय लिया और किसान यहां धरने पर डटे रहे।

आवास विकास की स्कीम 11 में बढ़ते हुए प्रतिकर और प्लॉटों की मांग को लेकर किसान धरने पर बैठे हैं। किसानों ने यहां योजना में सभी कार्य भी ठप कर रखे हैं। गुरुवार को होली के दिन भी किसान धरने पर डटे रहे। यहां धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि उन्हें यहां धरना देते हुए आज नौ महीने से अधिक हो गये हैं, लेकिन किसी भी त्योहार के मौके पर या अन्य दिन कोई अधिकारी आवास विकास का उनके पास नहीं पहुंचा। जिसे लेकर किसान नाराजगी भी जता चुके हैं और उन्होंने यहां योजना में कोई कार्य भी नहीं होने दिया है। अब इससे आवास विकास को भी काफी हद तक नुकसान पहुंच रहा है। यहां योजना में आवास विकास कोई नई स्कीम भी शुरू नहीं कर पा रहा है और न ही कोई निर्माण कर पा रहा है।

आवास विकास के खिलाफ जताया आक्रोश

धरने पर बैठे किसानों ने आवास विकास के खिलाफ आक्रोश जताया है। आज दुल्हैंडी है, लेकिन आवास विकास के खिलाफ धरने पर किसान आज भी बैठे हुए हैं। यहां किसान संदीप भड़ाना ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती न तो किसान यहां से हटेंगे और न ही यहां कोई काम होने देंगे। जब तक मांगों को नहीं माना जायेगा। तब तक हम कोई त्योहार नहीं मनाएंगे। किसान भारत भड़ाना ने कहा कि किसान मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। इस दौरान हुकुम सिंह, बिल्लु सिंह, कुंदन सिंह, जयवीर, प्रेम सिंह, जय भगवान सिंह व अर्जित भूमि किसान संगठन के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img