Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर कट दिए जाने की मांग को लेकर किसानों का 13वें दिन भी धरना जारी

  • सुनवाई न होता देख धरनारत किसानों ने हाईवे के प्लांट कराये बंद

जनवाणी ब्यूरो |

बड़गांव: सोमवार को किसानों ने दिल्ली देहरादून आने जाने के लिए नव निर्माणाधीन ग्रीन एक्सप्रेस वे पर बड़गांव में कट दिए जाने की मांग को लेकर तेहरवें दिन भी धरना जारी रखा।

बड़गांव-नानौता मार्ग किनारे निर्माणधीन ग्रीन एक्सप्रेस वे पर भारतीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसानों ने ग्रीन एक्सप्रेस वे पर बड़गांव में कट दिए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है । किसानों का कहना था कि बड़गांव में कट मिलने से कस्बे सहित देवबंद व नानौता क्षेत्र के लोगों को दिल्ली देहरादून आने जाने में सुविधा होगी।

किसानों ने एक्सप्रेस वे पर बनने वाले अंडरपास की उंचाई बढ़ाने, एक्सप्रेस के किनारे सर्विस रोड शो लंबित पड़े मुआवजों का जल्द ही निपटारा कराने आदि मांग को लेकर पिछले बारह दिनों से हाईवे किनारे बड़गांव राधा स्वामी सत्संग भवन के पास धरनारत है।

सोमवार को किसी भी अधिकारी द्वारा कोई सुनवाई न होता देख हाईवे निर्माण कर रहे दोनों प्लांट बंद करवाते हुए विरोध जताया सूचना पर पहुचे तहसीलदार अमित सिहं व थानाप्रभारी बडगांव को किसानो ने ज्ञापन प्रेषित किया तथा किसानो के साथ वार्ता की जिसमे कोई निष्कर्ष नही निकल पाया वार्ता विफल रहने पर किसानो का धरना यथावत जारी रहेगा। इस दौरान संगठन जिलाध्यक्ष अजब सिंह, आशीष पुंडीर, विनोद, रणवीर सिह रामधन, रामलाल, राजबीर,राजसिंह, शिवकुमार, दिनेश भगत सिंह सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img