- किसानों ने कहा पूंजीपतियों से हमसाज होकर सरकार ने पास किये हैं कृषि कानून
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: भाकियू बिजनौर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बाबूराम तोमर के साथ प्रदर्शन करते हुए नए तीनों कृषि बिल वापस कराने को दिल्ली में हो रहे आंदोलन में दिल्ली कूच किया। शनिवार को भाकियू के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, सरदार बलविंदर सिंह, सरदार जगमीत सिंह जीत के नेतृत्व में बिजनौर से भाकियू के सैकड़ों भाकियू कार्यकर्ता किसानों ने दिल्ली आंदोलन में कूच किया।
भाकियू नेता बाबूराम तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार ने कुछ पूंजीपतियों से हमसाज होकर किसानों की इच्छाओं के विपरित कुछ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की नियत से यह तीनों किसान विरोधी कृषि बिल पास कर किसानों के साथ धोका किया है। सरदार बलविंदर सिंह व जगमीत सिंह जीत ने एक स्वर में कहा कि अगर किसान बिल वापस नहीं हुए तो बड़े पूंजीपति किसानों की फसल को औने पौने दामों में खरीद कर अपनी मनमर्जी के दामों पर किसान की फसल बेचकर पूरे देश की जनता का शोषण करेंगे जिसे अभी जनता समझ नहीं पा रही है।
दिल्ली आंदोलन में जाने वाले भाकियू कार्यकर्ताओं में सरदार जशन दीप, करतार सिंह, लवदीप, मोहित कुमार, बीरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, मलकीत सिंह, दलजीत सिंह, जसपाल सिंह, सुखवंत सिंह, लवप्रीत सिंह, गुरपेज सिंह, नवजोत सिंह, नवदीप सिंह, इंदरपाल सिंह, दिलजोश सिंह, नमन दीप आदि सैकड़ों भाकियू कार्यकर्ताओं ने बैराज रोड पर स्थित पेट्रोल पम्प पर प्रदर्शन करते हुए दर्जनों गाड़ियों से दिल्ली आंदोलन में कूच किया।

