Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

ट्रैक्टर-ट्रालियों में राहत सामग्री लेकर किसानों का दिल्ली कूच

जनवाणी संवाददाता |

शामली: कृषि कानूनों के विरोध में रविवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ट्रैक्टर ट्रालियों में राहत सामग्री लेकर दिल्ली के लिए कूच किया।

रविवार को गांव सिलावर से दर्जनों किसान अपनी ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुये। इस दौरान उन्होंने शहर के गुरुद्वारा तिराहा स्थित रजवाहा पटरी पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान विरोधी 3 कृषि कानून बनाए हैं।

जिससे किसान बर्बाद हो जाएगा और आगामी दिनों में आम लोगों को भी महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। उन्होंने तीनों के कानूनों को वापस लिए जाने की मांग की है। इस अवसर पर किसान दर्जनों ट्रैक्टर ट्रली में राहत सामग्री लेकर दिल्ली के लिए भी रवाना हुए। मौके पर देवेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, शिव कुमार, जितेंद्र, ओमबीर, मनोज, हरबीर सिंह, वीरपाल सिंह, परविंदर आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img