Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

आवारा पशुओं से किसान परेशान,भाकियू ने थाना प्रभारी को सौपा ज्ञापन

जनवाणी संवाददाता |

चरथावल: विकासखंड क्षेत्र में सड़कों एवं खेतों पर घूम रहे आवारा पशुओं से किसान परेशान है।आवारा पशुओं द्वारा किसानों की फसलों को जहां चौपट किया जा रहा है वही पशुओं द्वारा हमला करने का भी अंदेशा किसानों को बना रहता है।गुरुवार को भाकियू नेता संजय त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए आवारा पशुओं से निजात दिलाए जाने की मांग उठाई।

चरथावल विकासखण्ड सभागार में गुरुवार को भाकियू नेता संजय त्यागी के नेतृत्व में भाकियू कार्यक्रर्ताओ ने क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं को लेकर चरथावल थाना प्रभारी राकेश शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।भाकियू नेता संजय त्यागी का कहना है कि आवारा पशु आये दिन किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे है किसान रात दिन मेहनत कर फसलो को तैयार करता है आवारा पशु उनकी फसलों को लगातार बर्बाद कर रहे है।

इतना ही नही अब आवारा पशु किसानो को भी नुकसान पहुंचा रहे है जल्द ही सरकार इन आवारा पशुओं की कोई व्यवस्था करे अन्यथा भाकियू द्वारा एक बड़ा आंदोलन किया जायेगा जिसकी ज़िम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img