जनवाणी ब्यूरो |
शामली: क्षेत्र के गांव कुडाना में किसान यूनियन की बैठक यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सवित मलिक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आवारा पशु, गन्ना भुगतान, बिजली बिल, दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन आदि मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में बोलते हुए किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सवित ने कहा कि दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
राष्ट्रीय महासचिव संजीव लिलौन ने कहा कि आवारा पशु फसलों को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसान की आय दुगनी ना होकर किसान और नुकसान में जा रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमित निर्वाल ने कहा गन्ना भुगतान जिले में एक बड़ी समस्या बनी हुई है। जिससे किसान कोरोना जैसी महामारी में ठीक से अपना इलाज नहीं करा पा रहा और अपने घर का खर्च नहीं उठा पा रहा है।
युवा जिलाध्यक्ष टीनू जावला ने बिजली के मुद्दे को उठाया और बताया कि लोगों के अनाप-शनाप बिजली के बिल आ रहे हैं।
बैठक में कंवरपाल प्रधान, ऋषिपाल, मलिक, संजीव लिलौन, कंवरपाल सिंह मलिक, अमित निर्वाल, जयपाल सिंह, ऋषिपाल मलिक, विपुल मेघवाल,रुपेश कालखंड, सोनू सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे हैं

