Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

बिजली समस्याओं को लेकर किसान यूनियन ने धरना दिया

  • एसडीएम की उपस्थिति में विद्युत अधिकारियों से किसानों की समस्याओं पर की वार्ता

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: विद्युत विभाग में व्याप्त अनियमितताओं, विद्युत अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं व किसानों से अभद्र व्यवहार करने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एसडीएम कार्यालय पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया।

गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, मास्टर करण सिंह, राजीव राठी, डॉक्टर सुरेश सिंह, नौबाहर सिंह, बिरेश राणा, सरदार संदीप सिंह और प्रशांत चौधरी के नेतृत्व में बिजली विभाग के खिलाफ़ जोरदार नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू किया।

किसानों के प्रदर्शन को देख एसडीएम परमानन्द झा और सीओ गजेन्द्र सिंह ने धरना स्थल पर पहुंच कर किसानों की बात सुनकर धरना समाप्त करने की अपील की, परंतु भाकियू नेता बाबूराम तोमर ने अभद्र व्यवहार करने वाले बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को मौके पर बुला कर समस्या समाधान कराने की मांग की।

मौके पर आए एसडीओ विकास कुमार को किसानों ने घंटो अपने बीच बैठाकर पूछा कि ग्राम बोरेकी निवासी मदरसा चलाने वाले कारी शमशाद के घर की थ्री फेस के पोल की दूरी 25 मीटर होने पर पहले 53 हजार और फिर 4 दिन बाद 61 हजार का स्टीमेट जमा करने के लिए कैसे मैसेज भिजवाया।

बाबूराम तोमर ने कहा कि जेई मुनेश कुमार ने एक प्रॉपर्टी डीलर से साठ गांठ करके ग्राम उब्बनवाला के 4 किसानों के 4 नलकूपों को चलाने वाली टूटी लाईन को 4 माह बाद धरना प्रदर्शन करने पर जोड़ा था तो जब 4 महीने तक बिजली न आने से किसानों का नलकूप चला ही नहीं तो किसानों पर बिल कैसे आया।

बड़िया विद्युत उप केंद्र पर तैनात लाइनमैन सोनू द्वारा एक किसान के घर जाकर महिलाओं के साथ बदसलूकी कर उल्टे मारपीट का आरोप लगाने का पता चला तो धरने पर मौजूद किसान भड़क गए और उक्त लापरवाह और अभद्र व्यवहार करने वाले लाइनमैन सोनू को सस्पेंड करने की मांग की।

सभी शिकायतों के संबंध में एसडीएम परमानन्द झा ने ज्ञापन लेकर किसानों की शिकायतों पर विद्युत अधिकारियों को अपने कक्ष में बुलाकर वार्ता की। वार्ता जारी हैं। भाकियू कार्यकर्ताओं अजमतुल्ला, पवन चौहान, इरशाद अंसारी, राम अवतार चौहान, सरदार कुलदीप सिंह, सरदारा सिंह, खजान सिंह, आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandigarh News: ढाई महीने में दूसरा झटका, आप का पार्षद हुआ कांग्रेस में शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नगर निगम चुनाव से पहले...
spot_imgspot_img