Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर कचहरी लगाएंगे किसान

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कृषि कानूनों को लेकर एक बार फिर पंजाब की 32 किसान संगठन एक मंच पर आ गए हैं। सियासी दलों के खिलाफ किसान संगठन शुक्रवार को चंडीगढ़ में कचहरी लगाएंगे।

इसमें राजनीतिक दलों के नेताओं से किसान नेता सवाल करेंगे। इस कचहरी में हर संगठन का एक किसान नेता शामिल होगा।

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता कुलवंत संधु, रुलदू सिंह मानसा किसानों की कचहरी की घोषणा कर चुके हैं। हरियाणा के करनाल और पंजाब के मोगा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ किसान नेता सियासी दलों से नाराज चल रहे हैं।

किसान नेता घोषणा कर चुके हैं कि शिअद की ‘गल पंजाब दी’ मुहिम का राज्य भर में विरोध करेंगे, जिसके बाद शिअद ने 10 सितंबर तक मुहिम पर रोक लगा दी थी।

11 सितंबर से शिअद प्रधान इस मुहिम को शुरू करने की घोषणा कर चुके हैं। हालांकि किसानों के रुख को देखते हुए अभी इस पर संशय बना हुआ है।

अब संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पंजाब में आंदोलन को और अधिक जीवंत करने के लिए पंजाब के 32 किसान संगठनों ने किसान कचहरी का आयोजन कर दिया है।

भाजपा को निमंत्रण नहीं

किसान नेताओं ने सियासी दलों से सवाल करने के लिए आयोजित कचहरी में भारतीय जनता पार्टी को न्योता नहीं दिया है। किसान नेताओं ने कहा कि भाजपा के सहयोगी दलों को भी इसमें नहीं बुलाया गया है। अन्य सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के प्रतिनिधि इस कचहरी में शामिल होंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img