Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

करनावल से भारी संख्या में ट्रैक्टर के साथ दिल्ली कूच करेंगे किसान

  • अनिश्चितकालीन धरने में की तैयार की गई जोरदार रणनीति

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: तीन कृषि कानूनों को लेकर कस्बा करनावल शिव मंदिर में चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 36 वें दिन भी जारी रहा। धरने के 36 दिन बिद भी किसान ठंड के बावजूद धरना स्थल पर डटे रहे। जहां उन्होंने हुंकार भरते हुए कहां की किसान मजदूर उपभोक्ता संगठन के साथ कस्बे से सैकड़ों की तादात में 24 जनवरी सोमवार को 11 बजे किसान सैंकड़ों ट्रैक्टर लेकर परेड में हिस्सा लेने के लिए रवाना होंगे।

धरना स्थल पर आयोजित किसानों की सभा में इन तीनों काले कानूनों से आम जनता वह छोटे व्यापारियों को जो नुकसान होंगे उन से अवगत कराया गया। दिल्ली परेड को लेकर किसानों में ट्रैक्टर ले जाने के लिए भी रणनीति तैयार की गई। किसानों का आरोप है कि कुछ स्थानों पर किसानों को दिल्ली परेड से जाने के लिए रोकने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है तथा पंपों से तेल तक नहीं दिया जा रहा है।

किसानों हुंकार भरते हुए किसान सरकार के इस कदम से भी रुकने वाले नहीं हैं,तथा हर हाल में दिल्ली परेड में शामिल होकर अपनी ताकत का एहसास कराएंगे। बैठक में यह भी रणनीति तय की गई कि किसान करनावल से रजवाहे की पटरी होते हुए रोहटा रोड पर दिल्ली बाईपास से परेड में शामिल होंगे। इसके लिए कमेटी गठित करके लोगों को जिम्मेदारी तय कर दी गई है।

धरने में शामिल होना मुख्य रूप से सभासद रुपेश फोगाट, अमरजीत, अरुण फोगाट, दीपक, कालूराम, चौधरी महावीर सिंह, अंकुर, फोगाट, लोकेश जसवीर, बॉब, गौरव, वाजिद, बिट्टू, झंडा, उमेद पाल, सरदार सिंह, सुरेंद्र मास्टर, इंद्रपाल मास्टर आदि मौजूद रहे ।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img