Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

Shamli News: व्यापारी पिता पुत्रों पर जानलेवा हमला, सिर में चोट लगने से गंभीर हालत

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शहर के धीमानपुरा में रात 11 बजे आधा दर्जन लोगों ने व्यापारी पिता-पुत्रों पर जानलेवा हमला कर दिया। सरियों व धारदार हथियार से हुए हमले में सिर में चोट लगने से एक अधेड की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस घटना में लीपापोती में लगी है और यदि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पंजाबी समाज को सामने आना पड़ेगा।

जानकारी के अनुसार, शामली शहर के पंजाबी कॉलोनी निवासी सीताराम की धीमानपुरा में पुराना मुजफ्फरनगर बस स्टैंड के कोने पर कनफेक्शनरी की दुकान है। सोमवार की रात में करीब 11 बजे सीताराम और उसके पुत्र दुकान बढ़ाकर अपने घर जाने की तैयारी में थे।

वहीं, आरोप है कि इसी दौरान आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों, सरिये व धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। हमले में सीताराम के सिर में धारदार हथियार लगने से गंभीर घायल हो गया। जबकि सीताराम का पुत्र हर्षित और भतीजा गौरव भी गंभीर घायल हुए है। रात में ही घायलों को अस्पताल में ले जाया गया। वहीं पुलिस भी अस्पताल पहुंची थी। सूचना पर पंजाबी समाज के लोग भी अस्पताल और बाद में कोतवाली पहुंचे थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img