
दुनिया का सबसे भारी बोझ क्या है? यदि ये एक सवाल है, तो इसका जवाब है पिता के कंधे पर संतान का शव! लेकिन, यदि किसी पिता को मजबूरी में अपनी संतान का शव मोटर साइकल, साइकल या ठेले पर ले जाना पड़े, तो उसके दर्द की सिर्फ कल्पना ही की जा सकती है! सारे संसाधनों के होते हुए और प्रशासन की सजगता के होते हुए ये सब होना बेहद दुखद भी है। ये सब आजकल की बात नहीं है। इस तरह की घटनाएं पहले भी होती रही हैं, पर सोशल मीडिया के दौर में ये सामने आने लगी। हाल ही में ऐसी कई घटनाएं सामने आर्इं जब पिता को जीवन का ये सबसे भारी बोझा उठाना पड़ा है। ताजा घटना शहडोल की है। लेकिन, इसका सकारात्मक पक्ष ये है कि वहां अस्पताल प्रबंधन ने तो साथ नहीं दिया, पर महिला कलेक्टर ने रास्ते में रोककर उस मजबूर पिता की मदद की!