Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

महिला फरियादी बेहोश, थाने में अफरा-तफरी

  • पति करता है मारपीट, बच्चों के संग पहुंची थी गुहार लगाने

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: पति की आए दिन मारपीट की हरकतों से तंग आकर कार्रवाई की फरियाद करने पहुंची महिला अचानक गश खाकर गिर पड़ी, जिसके बाद तो थाने में अफरा-तफरी मच गयी। थाने के फर्श पर मां को बेहोश पड़ा देखकर संग आए दोनों बच्चे भी घबरा गए। वो अपनी मां को संभालने की कोशिश करने लगे, जब मां होश में नहीं आयी तो बच्चे बिलख-बिलखकर रोने लगे। महिला के अचानक बेहोश हो जाने से थाने की महिला पुलिस कर्मी उसको संभालने को दौड़ी।

काफी देर की मशक्कत के बाद महिला को होश में लाया जा सका। महिला की हालत देखकर लगता था कि भीतर से वह काफी कमजोर है। शायद कई दिन से ठीक से उसने खाना भी नहीं आया है। पुलिस वालों ने बाद में इस महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती करा दिया। वहीं, दूसरी ओर महिला ने पति पर आए दिन मारपीट के आरोप लगाए हैं। बच्चों ने भी पुलिस वालों को बताया कि पिता उनकी मां के साथ मारपीट करता है।

20 10

नगर की मोहल्ला मुन्नालाल कॉलोनी निवासी प्रतिमा देवी पत्नी अनिल शर्मा सोमवार को थाने में अपनी दुख भरी व्यथा सुनाने को पहुंचे थी। उसके दोनों बच्चे भी साथ आए थे। वह ठीक से चल नहीं पा रही थी। थाने में बैंच पर आकर वह बैठी थी, तभी अचानक वह गश खाकर बेहोश होकर फर्श पर गिर गई। मां को यूं अचानक गिरा देखकर उसके बच्चे भी घबरा गए। वही पास ही थाने की हेल्प डेस्क पर बैठे पुलिस कर्मी भी घबरा गए।

महिला के यूं बेहोश होने से थाने में अफरा-तफरी मच गयी। कुछ महिला पुलिस कर्मी दौड़ीं और उन्होंने फर्श पर बेहोश पड़ी प्रतिमा को संभालने का प्रयास किया। उसके रोते हुए बच्चों को अन्य पुलिस वालों ने संभाला। पुलिस वाले महिला को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां उसको भर्ती करा दिया। महिला ने पुलिस वालों को बताया कि शराब पीकर उसका पति मारपीट करता है। घर में तोड़फोड़ करता है। पुलिस वालों ने महिला को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कुछ देर सीएचसी में भर्ती रहने के बाद महिला को घर भेज दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img