Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

महिला दरोगा ने अधिवक्ता पर लगाया परेशान करने का आरोप, हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

खेकड़ा: खेकड़ा नगर में एक महिला दरोगा को परेशान करने का आरोप लगाते हुए लोगो ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया। हंगामा कर उन्होंने युवती को परेशान करने वाले से निजात दिलाने की मांग की।

नगर के विजय नगर निवासी एक युवती दिल्ली पुलिस में दरोगा है। कुछ दिन पूर्व वह अपनी गाड़ी लेकर जा रही थी। गली में ही एक अधिवक्ता की गाड़ी खड़ी हुई थी। उसने उसे हटाने को कहा लेकिन अधिवक्ता ने कुछ देर रुकने के लिए कहा। जिस पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

उस दिन मोहल्ले के लोगो ने दोनों को समझा बुझा दिया। लेकिन उसके बाद दोनों ने एक दुसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी। जिसके बाद विवाद बढ़ गया। जिसको लेकर मोहल्ले के लोगों ने रविवार को कोतवाली में जमकर हंगामा किया।हंगामा कर उन्होंने अधिवक्ता पर युवती को परेशान करने का आरोप लगाया।

उन्होंने हंगामा कर युवती को परेशान करने वाले अधिवक्ता से युवती को सुरक्षा दिलाने की मांग की। पुलिस ने उन्हें जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने कहा कि जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी इस अवसर पर विकास, रवि कुमार, सुरेश, संत कुमार, लक्ष्मी चंद, मांगेराम, ओमबीर, सतपाल, सुभाष, तेजपाल, प्रमोद कुमार, राजवती, बबली, मुनेश, उर्मिला, संतो, ममता, अंगूरी, सीता, महेन्द्री, बिट्टो, सुंदरी, कमला आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img