जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज शनिवार को भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट पेश हुए। इस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई को आगे बढ़ाते हुए अगली तारीख 23 सितंबर दी है।
https://x.com/ANI/status/1702961030773842328?s=20
दिल्ली पुलिस ने कहा कि सांसद बृजभूषण शरण सिंह को निगरानी समिति ने दोषमुक्त नहीं किया है। कमेटी ने सिफारिशें दी थीं, फैसला नहीं. बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों पर दिल्ली पुलिस 23 सितंबर को भी बहस जारी रखेगी।

