Monday, March 9, 2026
- Advertisement -

जानिए, कैसे लगी पूनम पांडे के घर भीषण आग, जलकर सामान हुआ खाक?

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अक्सर चर्चाओं में रहने वाली पूनम पांडे के घर से एक सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि पूनम के घर भीषण आग लग गई है। जहां उनके घर का सामान जलकर खाक हो गया है। इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। जिस वक्त आग लगी, उस दौरान पूनम का पालतू कुत्ता घर में था, जिसे बचा लिया गया है।

51 8

पालतू डॉग के साथ पोस्ट शेयर

52 9

वहीं, इस घटना पर पूनम ने अपने पालतू डॉग के साथ पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने केप्शन लिखा है। इस दौरान लिखा है कि, इस पूरी आग की घटना में, मेरे मंदिर को कुछ नहीं हुआ.. मैं ब्रह्मांड की बहुत आभारी हूं कि सीज़र बिल्कुल ठीक है। मेरे कर्मचारी, मेरी बहन वे सभी ठीक हैं। हां, घर जल गया है लेकिन आत्माएं ठीक हैं।

पालतू कुत्ते सीज़र को बचा लिया

49 10

बता दें कि, जब यह घटना घटी तो पूनमपांडेय घर पर नहीं थीं लेकिन उनका पालतू कुत्ता वहीं था। सौभाग्य से उसकी नौकरानी ने उसके पालतू कुत्ते सीज़र को बचा लिया और अब उसकी बहन उसकी देखभाल करती है।

53 7

दमकल विभाग आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटा है। सोसायटी के एक लड़के राजन ने आग बुझाने और अग्निशमन विभाग को बुलाने में काफी मदद की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi Excise Case: CBI की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, 23 नेताओं को नोटिस जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले...

UP: मटर फैक्टरी हादसा, अमरोहा में गैस रिसाव, कर्मचारियों में भगदड़ मची

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: चांदपुर मार्ग स्थित अपराइट इनोवेटिव सोल्यूशन...
spot_imgspot_img