-
ई-रिक्शा की लगी स्कूटी में साइड, बाइक चालक ने स्कूटी चालक की गलती बताई तो दोनों में जमकर हुई मारपीट
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: ई- रिक्शा को ओवर टैक करने के दौरान स्कूटी में लगी साइड़ के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। पीछे से आने वाले बाइक सवार ने स्कूटी सवार को उसकी गलती होने की बात कही। जिसके बाद स्कूटी सवार आग बबूला हो गया और बाइक चालक व स्कूटी चालक के बीच विवाद शुरु हो गया। विवाद इतना बड़ा की बात मारपीट तक पहुंच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व राहगीरों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। जिसके बाद दोनों पक्ष वहां से चले गये।


