Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

लायनेंस क्लब दोआब शामली अधिष्ठान समारोह संपन्न

  • डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन की अधिकारिक यात्रा पर स्वागत

जनवाणी संवाददाता |

शामली: लायनेस क्लब दोआब शामली का अधिष्ठापन समारोह एवं डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन कोकैबिनेट मेंबर्स की अधिकारिक यात्रा पर भव्य स्वागत किया गया।

रविवार को हनुमान रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में क्लब की अध्यक्षा लायनेस रश्मि गर्ग, सचिव स्नेहा गर्ग व कोषाध्यक्ष उर्मिला गोयल ने दीप प्रज्वलित कर अतिथियों को माल्यार्पण एवं तिलक लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डा. छवि संगल ने डीसीपी लायनेस एकता मिड्ढा का परिचय कराया एवं लायनेस कविता गुप्ता ने रीजन चेयरपर्सन लायनेस नीलिमा संगल जी का परिचय कराया।

डीसीपी एकता मिड्ढा ने क्लब द्वारा संचालित गतिविधियों की हृदय से प्रशंसा की एवं भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्यों के संचालन की अपेक्षा की। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी लायनेंस अनुभा संगल, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट ट्रेजरार लायनेस नीलिमा संगल व रीजन चेयरपर्सन लायनेस सीमा गर्ग ने सदस्यों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं पर लघु नाटिका प्रस्तुत की गई।

अध्यक्षा रश्मि गर्ग जी के द्वारा क्लब द्वारा संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। सचिव लायनेस स्नेहा गर्ग ने गत 7 महीनों में क्लब द्वारा किए गए सेवा कार्यों की संक्षिप्त रिपोर्ट कार्यक्रम में प्रस्तुत की। तीन जरूरतमंद महिलाओं को अध्यक्ष रश्मि गर्ग द्वारा सिलाई मशीनें तथा रीजन चेयरपर्सन लायनेंस सीमा गर्ग ने सेनेटरी पैड मशीन उपलब्ध कराई। कार्यक्रम का संचालन मधु अग्रवाल व अंजलि गोयल ने किया।

इस अवसर पर अरूणा रानी, सुदेश संगल, कल्पना संगल, बिंदु अग्रवाल, मीनू गोयल, शिखा बोयल, मंजू आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img