Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

मिले 22 बिजली चोर, एफआईआर दर्ज़

  • विद्युत विभाग प्रथम खंड के अधिकारियों ने घंटाघर के क्षेत्रों में चलाया गया चेकिंग अभियान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: हाईलोस को कम करने के लिए एवं बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत विभाग एक बार फिर से सक्रिय भूमिका में आ गया है। जिसका नजारा शनिवार को विद्युत वितरण खंड प्रथम में देखने को मिला। जब विद्युत विभाग के अधिकारी सुबह-सुबह ही हाईलोस वाले क्षेत्रों का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए, जहां पर विभिन्न क्षेत्रों में 22 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पाया गया। विद्युत नगरीय वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता मनोज अग्रवाल ने बताया कि चेकिग के दौरान 22 लोगों को पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि सभी के खिलाफ प्राथमिकी रिपोर्ट एंटी थेफ्ट थाना कंकर खेड़ा में दर्ज कराई गई है।

इन क्षेत्रों में चला अभियान

अधिशासी अभियंता मनोज अग्रवाल और उपखंड अधिकारी योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में विजिलेंस की टीम शहर में निकली। विद्युत नगरीय वितरण खंड प्रथम के अंतर्गत घंटाघर क्षेत्र के मछेरान, पूर्वा फैय्याज अली में, रेलवे रोड क्षेत्र के मकबरा डिग्गी, मकबरा आबू में, टीपी नगर क्षेत्र के ईदगाह, बागपत गेट में और पीएल शर्मा हॉस्पिटल क्षेत्र के जली कोठी, पूर्वा अहमद नगर में बिजली चोरी रोकने का अभियान चलाया।

अभियान में 22 लोगों को बिजली चोरी करते पाया गया। सभी के खिलाफ प्राथमिकी रिपोर्ट एंटी थेफ्ट थाना कंकरखेड़ा में दर्ज कराई गई है। दरअसल, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने हाईलाइन लास वाले फीडरों की बिजली चोरी रोकने के लिख संख्त निर्देश दिए हैं। ताकि बिजली चोरी रोकी जा सके एवं विभाग को घाटे से उभारते हुए उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायी जा सकें।

इसी क्रम में शनिवार सुबह विद्युत नगरीय वितरण खंड प्रथम ने कई मोहल्लों में बिजली चोरी रोकने का अभियान चलाया। बता दें कि इसी तरह से दो माह पूर्व भी विभाग द्वारा मॉर्निग रेड अभियान चलाया था। जिसमें बडे स्तर पर बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई की गई थी। ऐसे में अब फिर से विभाग द्वारा हाईलोस वाले क्षेत्रों में अभियान चलाने की तैयारी हैं। ताकि बिजली चोरी रोकी जा सकें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img