जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को खतरे में डालने वालों के विरूद्व कडी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि हम बच्चों के बेहतर भविष्य के लिये स्कूल चलाते है। उन्होंने कहा कि कहीं भी कोई स्कूली वाहन बिना फिटनेस के चलता हुआ पाया जाता है तो उस स्कूल प्रबंधक के विरूद्व एफआईआर दर्ज की जायेगी। साथ ही वाहन स्वामी के विरूद्व भी एफआईआर होगी तथा स्कूल प्रधानाचार्य के विरूद्व कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने समिति की बैठकें एक सप्ताह मे पूर्ण करा कर उसका कार्यवृत्त भेजने के लिये कहा।

