Sunday, June 7, 2026
- Advertisement -

मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, विकास कार्यों से हुए अवगत

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के वाराणसी कैंट एवम काशी स्टेशनों पर उत्तर प्रदेश शासन एवम रेलवे के आपसी सामंजस्य से संपूर्ण किए जाने वाले प्रगतिशील विकास कार्यों तथा रेल परियोजनाओं के उचित क्रियान्वयन तथा निर्धारित अवधि में इनके सम्पूर्ण किए जाने संबंधी अनेक विषयों को दृष्टिगत रखते हुए आज दिनांक 30.07.22 दिन शनिवार को मुख्य सचिव,उत्तर प्रदेश शासन, दुर्गा शंकर मिश्रा का काशी एवम कैंट स्टेशन पर अपने निरीक्षण कार्यक्रम के तहत आगमन हुआ।

इस निरीक्षण कार्यक्रम में मुख्य सचिव के साथ सदस्य (इंफ्रा.),रेलवे बोर्ड,नई दिल्ली, सुधांशु शर्मा एवम उनके साथ आए हुए अन्य अधिकारी तथा मण्डल रेल प्रबंधक, लखनऊ, सुरेश कुमार सपरा एवं मंडल के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।अपने इस निरीक्षण के अंतर्गत सर्वप्रथम मुख्य सचिव,उत्तर प्रदेश शासन ने सदस्य (इंफ्रा.) के साथ काशी स्टेशन पर पहुंचकर स्टेशन पर प्रस्तावित इंटर मॉडल स्टेशन बनाने की दिशा में चल रहे प्रयासों को गहनता से परखा एवम इनकी समीक्षा करते हुए अपने आवश्यक सुझाव एवम निर्देश पारित किए।

तदोपरांत अगले चरण में कैंट स्टेशन पर पहुंचकर मुख्य सचिव ने प्रस्तावित रोप-वे के लिए कैंट स्टेशन के मुख्य परिसर में चिन्हित भूमि सहित अन्य विकास कार्यों से अवगत हुए। इसके उपरांत मुख्य सचिव इस अवसर पर सर्किट हाउस में आयोजित होने वाली मीटिंग में सम्मिलित होने हेतु रवाना हो गए तथा इस बैठक में उपस्थित सदस्य (इंफ्रा.),रेलवे बोर्ड के साथ, रेलवे एवम स्थानीय प्रशासन के आपसी सामंजस्य से निर्मित किए जाने वाले रोप वे एवम पूर्ण किए जाने वाले रेल के अन्य निर्माण कार्यों के विषय में आपसी सहभागिता के प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से वार्ता की तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा इन कार्यों के उचित एवम समयबद्ध संपादन हेतु रेलवे को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।

अपने आज के वाराणसी आगमन के दौरान सदस्य (इंफ्रा.),रेलवे बोर्ड ने भी कैंट स्टेशन पर निर्माणाधीन विकास कार्यों को सूक्ष्मता से परखा एवम स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार का विकास कार्य,स्टेशन पर निर्माणाधीन री मॉडलिंग की योजना सहित अन्य विकास कार्यों से अवगत हुए।अपनी वापसी में सदस्य (इंफ्रा.) ने वाराणसी से चलकर वाराणसी-प्रतापगढ़-लखनऊ रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए रेलपथ की संरक्षा को गहनता से परखते हुए इस विषय में अपने निर्देश पारित किए।
इस अवसर पर सदस्य (इंफ्रा.),रेलवे बोर्ड ने संरक्षित एवं समयबद्ध रेल संचालन पर विशेष बल देते हुए रेल प्रणाली के संचालन,समस्त प्रगति कार्यों के उच्च गुणवत्तापरक एवम निर्धारित समय पर संपन्न करने की बात को प्रमुखता से कहा एवम स्टेशनों तथा परिसर में यात्रा के अनुकूल वातावरण निर्मित करने की बात कही ताकि यात्रीगण सुगमता से आनंदमई रूप से अपनी यात्रा कर सकें एवम रेल परिचालन कार्य भी आदर्श मानकों एवम निर्धारित नियमों के आधार पर सुचारू रूप से संपन्न किया जा सके।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर आज होगा खत्म, कल से यूपी में बढ़ेगी गर्मी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों...
spot_imgspot_img